सुंदरनगर में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉ. गंगाराम राजी की पुस्
सुंदरनगर (मंडी)। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को कथा साहित्य में संस्कृति और इतिहास का संगम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा संस्कृति, शिक्षा व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव राकेश कंवर ने की। उन्होंने प्रसिद्ध लेखक डॉ. गंगाराम राजी की ओर से लिखित उपन्यास लोम हर्षक राजा सिद्ध सेन का विमोचन किया।
राकेश कंवर ने कहा कि पाठकों का एक किताब को पढ़ने का नजरिया अलग-अलग होता है जोकि किताब और पाठक के रिश्ते को दर्शाता है। हर विषय को विज्ञान से जोड़ना जरूरी नहीं होना चाहिए। उपस्थित लेखकों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर छोटे-छोटे संवाद का आयोजन करें। शिक्षा विभाग में प्रत्येक जिला स्तरीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के पुस्तकालयों को सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने का भी फैसला लिया गया है। संवाद