फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रकला में अंजली, भाषण में पल्लवी अव्वल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के भराडू में आयोजित बाल मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी आयोजकों
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ू में किशोरी बाल मेला आयोजित किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य पीएन चौहान ने की। इस दौरान किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। बाल विकास परियोजना द्रंग सुनील कुमार ने बाल एवं महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान आयरन युक्त हरी पत्तीदार फल सब्जियों का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया। किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। चित्रकला में अंजली, नारा लेखन में रक्षिता और भाषण में पल्लवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक रीना देवी, संजय कुमार, विजय कुमार, स्कूल स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें