फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेशनल प्रशिक्षण शिविर में सीखे आधुनिक तकनीकों के गुृर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन की ओर से श्रीनगर (कश्मीर) स्थित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में पांच दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में देशभर से लगभग 250 प्रशिक्षकों, रेफरी और तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद ने बताया कि यह शिविर खेल कौशल, तकनीकी दक्षता और आधुनिक रेफरिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।
विज्ञापन

इंडोनेशिया से आईं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक तीतीह हयाती ने प्रतिभागियों को पेंचक सिलाट की आधुनिक तकनीकों, रेफरी-जूरी सिस्टम, मुकाबलों के नियमों तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नए नियमों का प्रशिक्षण प्रदान किया। हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से जोगिंद्र सिंह आज़ाद, राकेश कुमार, दैवग्य अवस्थी और रोहन ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें