फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विधायक भवानी सिंह पठानिया की टिप्पणी पर भड़के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया द्वारा विधानसभा में चिट्टा के मामले पर बहस के दौरान वकीलों पर की गई टिप्पणी से वकील समुदाय भड़क गया है। बार एसोसिएशन मंडी ने विधायक की टिप्पणी को आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन मंडी के अध्यक्ष दिनेश सकलानी ने कहा कि विधायक का यह कहना पूरी तरह से गलत है कि वकील चिट्टा तस्करों को बचाने का काम करते हैं। चिट्टा वालों का केस लड़ने वाले वकीलों कानून के दायरे में लाने की बात कहना उनके व्यवसाय का मजाक उड़ाना है। उनकी बातों से लगता है कि उन्हें भारतवर्ष के कानून और संविधान में दिए गए प्रावधानों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति तब तक दोषी नहीं माना जाता, जब तक अदालत उसे दोषी न ठहराए। दोषी अदालत ठहराती है न कि कोई विधायक।
बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक भवानी सिंह अपनी बात पर कायम रहते हैं तो वह विधानसभा के बाहर भी यही बयान दोहराएं और उसके परिणाम भुगतने को तैयार रहें। वकीलों का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से देशभर के लाखों वकीलों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें