फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पर्यटकों की पहली पसंद बनेगा लपास वाटरफॉल

Mon, 12 Jan 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बरोट घाटी के सुप्रसिद्ध लपास वॉटर फॉल को विकसित करने के लिए निरीक्षण करते उपायुक्त अपूर्व देवगन
विज्ञापन
मंडी। बरोट घाटी के अनुपम सौंदर्य में अब एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिला प्रशासन ने चौहार घाटी की सुरम्य वादियों में स्थित लपास वाटरफॉल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने स्वयं इस स्थल का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति जांची।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झरने तक पहुंचने वाले पैदल रास्ते का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां एक आकर्षक फुट ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है और पूरे क्षेत्र को सौर ऊर्जा चालित लाइटों से रोशन किया जाएगा। प्रदेश सरकार की अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना के तहत लपास वाटरफॉल के सौंदर्यीकरण का कार्य विभिन्न चरणों में किया जा रहा है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस स्थल के विकास में स्थानीय लोगों और कारोबारियों का पूर्ण सहयोग लिया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ यहाँ स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्थानीय कारोबारियों की एक विशेष समिति गठित की जाएगी। इससे न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें