फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लांगणा स्कूल के छात्रों सीखा व्यावहारिक कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लांगणा के सिक्योरिटी विषय के 26 छात्र-छात्राओं ने साई यूनिवर्सिटी पालमपुर में अपना तीन दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षण पूरा किया। यह प्रशिक्षण शिविर 28 से 30 जनवरी तक आयोजित किया गया। छात्रों ने केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी सीखा।
विज्ञापन

कंप्यूटर संचालन, साइबर सिक्योरिटी और एआई जैसे आधुनिक विषयों पर भी जानकारी ली। साहसिक गतिविधियों के तहत जिपलाइन का भी अनुभव लिया। साई यूनिवर्सिटी के प्रमुख वेद प्रकाश परियाल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कैप्टन नारायण सिंह ने विशेष सत्र में छात्रों को भारतीय सेना और देश सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में सुरक्षा विषय के शिक्षक विनोद कुमार, आचार्य विनोद शर्मा, रेखा देवी का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें