फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच-003 पर तीन जगह भूस्खलन से यातायात पूरी तरह ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपडू के पास पैदल चलना भी जोखिम भरा, वैकल्पिक मार्ग से भेजे जा रहे वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटली (मंडी)। कोटली में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण एनएच-003 पर तीन स्थानों पर भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से यातायात ठप हो गया। शाम पांच बजे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी।
हाईवे बंद होने से कुम्हारडा, लागधार और सताहन की ओर जाने वाले वाहनों को खलाणु-सूराड़ी वाया कुसमल वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। इससे सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सुराड़ी उपरली पंचायत के रोपडू के पास स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन ठाकुर सिंह गुलेरिया ने बताया कि पहाड़ी से विशाल बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिरा है। लगातार पत्थर गिरने से पैदल आवाजाही भी जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम कोटली जगदीश चंद ने बताया कि बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। हाईवे जल्द बहाल करने के लिए संबंधित निर्माण कंपनी को निर्देश दिए गए हैं। गाबर कंपनी के डीपीएम योगेश गोस्वामी ने बताया कि भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन हाईवे बहाली के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें