फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूस्खलन से देव कासला मंदिर को खतरा

विज्ञापन
कोटली के तहत कासला मंदिर परिसर के समीप बारिश के चलते हुए भूस्खलन से बनी सड़क दलदल। संवाद
विज्ञापन
कंपनी ने जल्द सुरक्षा कार्य का दिया आश्वासन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा के लिए डंगा लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटली (मंडी)। कोटली की पंचायत धनियारा के कुशमल गांव में नेशनल हाईवे-003 के समीप स्थित ग्रामीणों के आस्था केंद्र देव कासला मंदिर पर भूस्खलन का खतरा मंडरा गया है। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद हाईवे निर्माण के लिए कटाई की गई पहाड़ी का एक हिस्सा खिसककर मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार पर आ गिरा। इससे मंदिर को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

सूचना मिलते ही तहसीलदार सार्थक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से देव परिसर की करीब तीन से चार बिस्वा भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने मौके पर मौजूद निर्माण कंपनी के इंजीनियर को प्रभावित हिस्से को तत्काल तिरपाल से ढकने और समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपप्रधान डोडा राम समेत ग्रामीणों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि करीब छह माह पहले एसडीएम, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर खतरे से अवगत कराया गया था लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने भूस्खलन के कारणों की निष्पक्ष जांच और मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थायी डंगा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गावर कंपनी के डीपीएम योगेश गोस्वामी ने मौके पर हुए नुकसान को स्वीकार करते हुए जल्द सुधार कार्य शुरू करने और सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाकर मंदिर परिसर को सुरक्षित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें