फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में चार जगह खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए पांच स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें (डिपो) आवंटित की जाएंगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। विकास खंड करसोग की पंचायत काओ के वार्ड नंबर एक काओ, विकास खंड सुंदरनगर की जरल पंचायत के वार्ड नंबर पांच जनौल, विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत बलग के वार्ड नंबर तीन बलग, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत भडवाहण के वार्ड नंबर एक लोहड़ा में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं। आवेदन करने वाली की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों को विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए प्रस्तावित स्थान का साइट मैप, दुकान की उपलब्धता संबंधी प्रमाणपत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज भी आवेदन के साथ देने होंगे। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें