ग्राहकों की गाड़ियों के हो रहे चालान
बाजार में खरीदारी करने से कर रहे परहेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। स्थानीय बाजार में पार्किग सुविधा न होने से ग्राहक भी दुकानों में नहीं पहुंच रहे हैं। इससे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। भूल से कोई ग्राहक आ गया तो उसकी गाड़ी का चालान हो जाता है। पौंटा, फतेहपुर, नबाही, तताहर, चंद्रुही, चंदैश, जमणी, दूसरी तरफ भद्रवाह, रखोटा, मसेरन, धर्मपुर, रखोह, जधरूं, बकारटा, दारपा आदि सभी गांव सरकाघाट क्षेत्र के बड़े गांवों में शामिल हैं। इन गांवों के लोग इसी बाजार से खरीदारी करते हैं लेकिन पार्किंग न होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मन्यारी की दुकान मेन बाजार की गली में है। ग्राहक दुकान में नहीं पहुंच पा रहे हैं। पार्किंग न होने के कारण सीजन में भी कार्य मंदा चल रहा है। राकेश जनरल स्टोर मेन बाजार सरकाघाट
आजकल गर्मियों और विवाह शादियों के सीजन में भी कम बिक्री हो रही है। ग्राहक अपनी गाड़ियों को बिना पार्किंग के किसी भी जगह खड़ी करने के लिए मजबूर होते हैं तो चालान के डर से दूरदराज से खरीदारी करते हैं। -जय राम ठाकुर, नवरंग क्लाथ हाउस, अपर बाजार सरकाघाट
सीजन गर्मी का हो चाहे सर्दी का। बिना पार्किंग के ग्राहक का आना नामुमकिन है क्योंकि दूर का ग्राहक गाड़ी में आता है और पार्किंग की समस्या कारोबार पर सीधा प्रभाव डालती है। - सोनू ठाकुर सोनू गारमेंट्स पपलोग रोड सरकाघाट
सरकाघाट बाजार में जब तक पार्किंग की समस्या हल नहीं होगी, तब तक किसी की भी दुकानदारी नियमित नहीं चल सकती। कारोबारियों की तरफ ध्यान देना जरूरी है। - मनोहर लाल द बैग वर्ल्ड अस्पताल रोड सरकाघाट
मनोहर लाल द बैग वल्ड अस्पताल रोड़ सरकाघाट।
मनोहर लाल द बैग वल्ड अस्पताल रोड़ सरकाघाट।
मनोहर लाल द बैग वल्ड अस्पताल रोड़ सरकाघाट।