फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को दी अधिकारों की जानकारी

Sat, 21 May 2016 11:14 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मजदूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडी। आईआईटी मंडी के कमांद स्थित निर्माणाधीन नार्थ कैंपस में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देशों के तहत मोबाइल लीगल सर्विस वैन ने आईआईटी कमांद में पहुंच कर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। अधिवक्ता समीर कश्यप ने कहा कि दुनिया भर में हो रहा विकास मजदूरों की भागेदारी के बगैर असंभव है।
विज्ञापन


विकास के लिए धन और तकनीक ही काफी नहीं है। मजदूरों के बगैर विकास की ओर एक कदम भी नहीं बढ़ाया जा सकता। श्रमिकों को 14 साल की आयु तक के बच्चों से बाल मजदूरी न करवाने तथा उन्हें शिक्षा के अधिकार के तहत मुफ्त शिक्षा दिलाने की भी अपील की। इस अवसर पर आईआईटी कमांद के मजदूरों ने ईपीएफ और कैंटीन से संबंधित मांगों को भी सामने रखा। मजदूरों का कहना था कि ईपीएफ न मिलने के कारण पहले ही नार्थ कैंपस में एक बड़ा हादसा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद मजदूरों की इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मजदूरों का यह भी कहना था कि नार्थ कैंपस में चल रही कैंटीन बंद कर दी गई है।

जिससे यहां काम कर रहे मजदूरों को भोजन व चायपान आदि के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों ने प्राधिकरण से मांग की है कि उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से तरूण बिष्ट, बलवीर ठाकुर तथा मोबाइल वैन के साथ आए राम रतन ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें