फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा के साथ पकड़ा कुल्लू का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में फोरलेन की टनल नंबर पांच पर रविवार सुबह पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान चंडीगढ़ से मंडी जा रही लग्जरी बस को रोका। पुलिस ने बस के निरीक्षण के दौरान एक युवक को सीट के पीछे कुछ छुपाते हुए देखा। जब पुलिस ने उसकी सीट की जांच की तो पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे से 34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान आदित्य निवासी सरवरी बाजार, ढालपुर (कुल्लू) के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पुलिस सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि आरोपी की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपी का क्राइम ट्रैक रिकॉर्ड भी कुल्लू से मंगवाया जाएगा। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें