फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिंगा में फल संग्रहण, ग्रेडिंग और पैकेजिंग सेंटर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के बिंगा में फल संग्रहण, ग्रेडिंग और पैकेजिंग सेंटर बनेगा। साथ ही सकोह में कोदरे के लड्डू, मिठाइयां और अचार तथा डिडणु में आम का अमचूर पाउडर बनाया जाएगा। धर्मपुर में रविवार को आयोजित बैठक में किसान उत्पादक सहकारी सभा (एफपीओ) ने व्यावसायिक प्लान तैयार किया है। बैठक प्रभारी रजनी सकलानी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें वर्किंग कमेटी के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. हरदयाल सिंह गुलेरिया ने सेंटर के संचालन के लिए जरूरी शर्तों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफपीओ की ओर से छह सेंटर को एफएसएसएआई प्रमाण पत्र खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शर्तों के तहत उपलब्ध करवाए हैं। अब इन्हें निरंतर कोई न कोई उत्पाद बनाने की योजना तैयार करनी होगी। इससे सेंटर में कार्यरत महिलाओं की आजीविका बेहतर हो सके।
तड्डून में चटनी, समौड़ और खनोउड़ में वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद, घरवासड़ा में शुगर कंट्रोल आटा और हल्दी पाउडर, जोढन में सिरा, बड़ियां, सेवियां आदि उत्पाद, बरोटी में प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित उत्पाद तथा तनिहार में मीलेट्स और अन्य बेकरी उत्पाद, चुख तैयार की जाएगी। संधोल में हल्दी का अचार और अन्य उत्पादों को तैयार किया जाएगा। इन सेंटर में वर्तमान वित्त वर्ष में 25 लाख रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में रजनी सकलानी, सरोजनी, वीना, कमला, निर्मला, व्यासा, शर्मिला, रीना, शकुंतला आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें