फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हारगुनैण, मसौली की कूहलों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उपमंडल की हारगुनैण पचांयत में किसानों की उपजाउ भूमि जहां जायका परियोजना से किसानों
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के किसानों के लिए जाइका परियोजना के तहत सिंचाई कूहल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन

जाइका परियोजना में लगभग चार करोड़ से अधिक की राशि कूहल के निर्माण पर खर्च होगी। इससे लगभग 300 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
हारगुनैण और मसौली पंचायत के सैकड़ों किसानों को लाभान्वित करने के लिए क्षतिग्रस्त कूहलों का फिर से निर्माण किया जाएगा। क्षतिग्रस्त कूहल का नए सिरे से निर्माण होगा। चिह्नित भूमि के लिए नए सिरे से चैनल भी बनेंगे। हारगुनैण पंचायत के लिए नागचला से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होगी। मसौली पंचायत में तीन करोड़ की लागत से दो कूहलों का निर्माण होगा। इनमें मसौली-छत्तर और ओडर-खुद्दर कूहल का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग 200 किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शानन परियोजना के आउटलेट से निकल रहे पानी को किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें