फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतिका प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग मेंसरकाघाट की कृतिका ने मारी बाजी 17-15-56

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में संस्कृतोत्कर्ष महोत्सव के सम्मानित प्रतिभागियों के साथ मुख्यातिथि। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में आयोजित संस्कृत उत्कर्ष सम्मेलन में आयोजित जिला स्तरीय गीतिका प्रतियोगिता में सरकाघाट स्कूल की कृतिका ने पहला स्थान हासिल किया। योरा स्कूल की इशिका और दिव्या ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की वनिका ने पहला, सरकाघाट की अंशुल ने दूसरा और धर्मपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्लोक उच्चारण के कनिष्ठ वर्ग में सरकाघाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कृतिका ने पहला स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में लौंगनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आदित्य पुरोहित ने पहला स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोचिंग ने पहला स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ राणा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारत का गौरव है।
इस दौरान पंडित लेखराज ने ज्योतिष शास्त्र में संस्कृत का महत्व बताया। हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. केशवानंद, उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अधीक्षक नागेश्वर पाल, हिमाचल संस्कृत शिक्षक परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनोज मौजूद रहे। संस्कृत उत्कर्ष का शुभारंभ सोमवार को एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने किया था। मंगलवार को सम्मेलन का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें