फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोठीकोहड़ और बड़ा गांव सड़क वन वे बहाल, 20 और प्रभावितों को बांटी 1.40 करोड़ की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट/मुल्थान (मंडी)। मुल्थान बाजार में मलबा आने से हुई तबाही की जिम्मेदारी उठाते हुए केयू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की कंपनी ने वीरवार को 20 और प्रभावितों को 1.40 करोड़ रुपये की राहत राशि बांटी। कुल 50 प्रभावितों को 2.45 करोड़ राहत राशि दी जा चुकी है, जबकि करीब 25 प्रभावित के अलावा प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलना बाकी है। किसानों के साथ अलग से बैठक की जाएगी। वहीं, घटना के सातवें दिन वीरवार को बाजार हटाकर कोठीकोहड़ और बड़ा गांव के लिए वन वे सड़क मार्ग बहाल कर लिया गया है। यहां बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वर्तमान में मुल्थान बाजार से मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन बसों की आवाजाही युद्ध स्तर पर मलबा हटाकर वन वे शुरू कर दी गई है। कुछ जगह दोतरफा आवाजाही भी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। उधर, पहाड़ी से कम मात्रा में पानी आ रहा है। शुक्रवार को सभी प्रभावितों के नुकसान की भरपाई के केस सेटल होने की उम्मीद है। वीरवार को कुछ नए प्रभावित भी सामने आए हैं, जिनकी दुकानें और घर कई दिनों से बंद पड़े हुए थे।
स्थानीय तहसीलदार वरुण गुलाटी ने बताया कि प्रशासन की निगरानी के बीच प्रभावितों के नुकसान की भरपाई कंपनी प्रबंधन कर रहा है। सड़क बहाल कर दी गई है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रशासन राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
अच्छरी देवी ने शोर मचाकर बचाई 80 लोगों की जान
10 मई को मुल्थान बाजार में पहाड़ी से मलबा व पानी आने को देखकर स्थानीय अच्छरी देवी पत्नी श्याम लाल ने शोर मचाकर 80 लोगाें की जान बचाई। महिला ने सभी का अलर्ट किया था और बाजार से बाहर निकलने को कहा। इसके बाद मलबा व पानी बाजार में पहुंचा। महिला की बहादुरी को देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने उसे 11 हजार रुपये चेक देकर सम्मानित किया है। जबकि स्थानीय तहसीलदार वुरण गुलाटी ने बताया कि महिला को प्रशासन की तरफ से सम्मानित करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें