सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर चाकू कांड के वीरवार को पकड़े गए आरोपी किन्नर को सुंदरनगर की एक कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एक अन्य नाबालिग आरोपी को ऊना सुधार गृह में भेज दिया गया है। अब पुलिस इन आरोपियों से वारदात की पूरी छानबीन कर रही है।
आरोपी बीते मंगलवार को मनाली के तरफ जाने के लिए सुंदरनगर के चमुखा स्थित ढाबे में खाना खाने रुके थे। इसी दौरान यह वारदात हुई्र। ये उसी रात वापस भाग गए थे। अब पुलिस इनकी कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस की गहन जांच इस पर भी है कि चाकू डाल कर कहां घूमने जा रहे थे। पुलिस को शक है कि कहीं ये कोई गिरोह तो नहीं है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जांच चली हुई है। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी को ऊना बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अब इन सभी आरोपियों को पांच जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों का वाहन भी जब्त कर लिया है जबकि एक चाकू भी बरामद किया है।