फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रों के साथ मारपीट में एट्रोसिटी एक्ट की धारा जुड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गोहर उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोहर में बीते 30 दिसंबर को स्कूली बच्चों के साथ हुई मारपीट मामले में अब पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने एसडीएम गोहर को लिखित में शिकायत सौंपकर इस एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग उठाई थी। अभिभावक राकेश कुमार, अमरी देवी, हरि सिंह और किशोरी लाल ने एसडीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि उनके बच्चों के साथ स्कूल में मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा को भी शामिल कर लिया गया है। डीएसपी मुख्यालय मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्य के आधार पर कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें