फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईघर में लगी आग, शादी के लिए रखा सामान जला

विज्ञापन
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव बीरू में रसोई घर में लगी आग। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड़ के गांव बीरू में रविवार दोपहर 12:15 बजे अचानक एक रसोईघर में आग लग गई। इससे शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रभावित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बीरू गांव निवासी दलवीर खान पुत्र गुलाब खान की रसोई में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे उसकी रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक सामान जल चुका था।
आग लगने का कारण चूल्हे से चिंगारी निकलना माना जा रहा है। पीड़ित दलवीर खान ने बताया कि घर में शादी समारोह के आयोजन को लेकर रंग-रोगन करवाया जा रहा है। शादी का पूरा सामान रसोई घर में ही रखा था। आग लगने से रसोईघर में रखा शादी का सामान भी जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजस्व अधिकारी जगदीश चंद ने घटना का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें