छोटी काशी शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर पड्डल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती महिला
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर पड्डल में खेली जा रही कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब खेलो इंडिया राजपुरा की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जोगिंद्रनगर की टीम को 12 अंकों से शिकस्त दी। खेलो इंडिया राजपुरा की टीम ने 28 अंक जबकि जोगिंद्रनगर की टीम 16 अंक ही हासिल कर पाई।
इससे पहले खेलो इंडिया राजपुरा की टीम ने सेमीफाइनल में कोचिंग सेंटर शिरड़ा की टीम को हराया और फाइनल में प्रवेश किया। सोलन की टीम के न आने पर बाई के माध्यम से जोगिंद्रनगर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों कुल्लू, जोगिंद्रनगर, कृष्णा अकादमी बिलासपुर, कोचिंग सेंटर शिरड़ा और खेलो इंडिया राजपुरा की टीम ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता रही जोगिंद्रनगर की टीम को 15,000 रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद
......