छोटी कांशी मंडी में निकली बाबा भूतनाथ की दूसरी जलेब में भाग लेते देवी देवता व नाचते कारदार व दे
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में आयोजित देवलू नाटी प्रतियोगिता का खिताब कश्यपी दैन्त बालीचौकी ने अपने नाम कर लिया। 2022 में कश्यपी दैन्त बालीचौकी के देवलुओं का दल दूसरे नंबर पर रहा था। प्रतियोगिता में सुहड़ा का गहरी दल दूसरे स्थान और लक्ष्मी नारायण परखौल बालीचौकी के देवलुओं का दल तीसरे नंबर पर रहा।
वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में श्री देव छमांहू बालीचौकी के देवलुओं का दल पहले, श्री देव विष्णु मतलोड़ा का दल दूसरे और श्री देव अजय पाल काशला के देवलुओं का दल तीसरे स्थान पर रहा। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शानदार रहा। संवाद