फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 71 बूथों पर कमलेश ठाकुर को मिली बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
71 बूथों पर कमलेश ठाकुर को मिली बढ़त
विज्ञापन

केवल 29 बूथों पर होशियार को मिली लीड
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरा/धर्मशाला (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा के उपचुनाव के परिणाम में 100 में से 71 पोलिंग बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने बढ़त हासिल की है। वहीं, केवल 29 बूथों पर ही दो बार से लगातार जीतने वाले होशियार सिंह को लीड मिल सकी है। पहले 48 बूथों में से 26 पर भाजपा प्रत्याशी होशियार को लीड मिली। उसके बाद सीएम की पत्नी की लीड ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि होशियार केवल तीन बूथों पर ही अपनी बढ़त बना पाए। 100 पोलिंग बूथों पर कमलेश ठाकुर को चार बूथों पर 100 से कम वोट मिले। होशियार सिंह को पांच बूथों पर 100 से कम मत मिले। कमलेश को बूथ-5 धार में 93, बूथ-10 लदरेट-1 54, बूथ-12 भयाल में 85 और बूथ-18 थाला में 91 मत पड़े। वहीं, होशियार सिंह को बूथ-10 लदरेट-1 में 68, बूथ-54 झखूनी में 95, बूथ-62 रैंटा में 67, बूथ-68 देहरा-4 में 93 और बूथ-84 बीहान-2 में 79 मत ही मिल पाए।
विज्ञापन

आजाद प्रत्याशी अनुज अंकेश स्याल को कुल 67, सुलेखा चौधरी को 171 और संजय शर्मा को 43 मत मिले। वहीं, 81 वोट रद्द किए गए और 150 मतदाताओं ने किसी प्रत्याशी को चुनने के बजाय नोटा का बटन दवाया। देहरा में उपचुनाव लड़ने वाले तीनों आजाद प्रत्याशियों को 158 जगह पर एक भी वोट नहीं मिला है। देहरा विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आजाद प्रत्याशियों के कुल मतों का आंकड़ा 281 पार नहीं कर पाया। 2012 में आजाद प्रत्याशी योगराज को 9170, 2017 में आजाद प्रत्याशी होशियार को सबसे अधिक 24,206 और 2022 के आम चुनावों में भी आजाद प्रत्याशी होशियार को 22997 लोगों ने वोट दिया था। इस बार तीन आजाद प्रत्याशी केवल 281 वोट ही ले पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें