फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर के व्यक्ति की टांडा में मौत, रेबीज की आशंका

Thu, 31 Oct 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह पहले पालतू कुत्ते के काटने से हुआ था घायल
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा किया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र के ढेलू निवासी एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति के रैबीज संक्रमित होने की आंशका जताई जा रही है। एक माह पहले उसे पालतू कुत्ते ने काटा था और उसे हाइड्रोफोबिया भी हो रहा था। व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले कुत्ते के काटने से घायल हुए 42 वर्षीय हल्कू राम की तबीयत बिगड़ने पर उसे बीते 25 अक्तूबर देर शाम को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान हल्कू राम की मौत हो गई। बुधवार को ढेलू पंचायत के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, ढेलू पंचायत की प्रधान सपना भाटिया ने बताया कि उनके पंचायत के रहने वाले हल्कू राम को करीब एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनकी मौत होने की सूचना मिली है। वहीं, ढेलू निवासी रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि करीब एक माह पहले पालतू कुत्ते ने काट लिया था। हाल ही में वह टांडा में उपचाराधीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डाॅ. एनके भारद्वाज ने बताया कि व्यक्ति की मौत को लेकर बीएमओ से रिपोर्ट तलब की जा रही है। टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण पता चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें