फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर कन्या स्कूल बना ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
गुम्मा स्कूल में आयोजित अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी विजेता जोगिंद्रनगर स्? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर ने खेलकूद स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर ओवरआल बेस्ट का खिताब हासिल किया है। राजकीय पाठशाला गुम्मा में तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतिस्पर्धा में 24 स्कूलों के 371 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को समापन समारोह की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ राणा ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। योग में राजकीय पाठशाला गलू ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में गुम्मा स्कूल विजेता रहा। लोक नृत्य में राजकीय पाठशाला गलू ने पहला स्थान हासिल किया है। वन एक्ट प्ले में भी गलू स्कूल ने बाजी मारी जबकि टिकरू स्कूल उपविजेता रहा।
वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और चैस प्रतियोगिता में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर विजेता रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर, शारीरिक शिक्षक उमेश और मनजीत ने बताया कि कन्या स्कूल की खिलाड़ियों ने ओवरआल बेस्ट का पुरस्कार जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें