फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर काॅलेज की टीम बनी खो-खो चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मैच में मलोह की टीम को किया पराजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय के सौजन्य से सुंदरनगर के हराबाग स्थित नामधारी दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित अस्मिता सिटी खो-खो लीग टूर्नामेंट का खिताब जोगिंद्रनगर कॉलेज की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सुंदरनगर-मलोह और जोगिंद्रनगर कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। जोगिंद्रनगर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के लिए डिग्री कॉलेज सराज और कलौहड़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सराज की टीम ने पांच अंकों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की पूर्व कुलपति डॉ. अनुपमा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर तथा भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। डॉ. अनुपमा सिंह ने खिलाड़ियों को पूरे तन-मन से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें