फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेएनवी पंडोह की छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पंडोह में सत्र 2025-26 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। इसमें भाग लेने के लिए मंडी जिले के विद्यार्थियों को 12 अप्रैल को परीक्षा केंद्र में प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ आना होगा।
विज्ञापन

जेएनवी पंडोह के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड होना शुरू हो गए है। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक या अध्यापक दूरभाष नंबर 01905-282046, 7500741897, 9805319303, 9816999573 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें