फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू मंडी: यूजी परीक्षा का शेड्यूल बदला, अब 4 अप्रैल से होंगी

Tue, 25 Mar 2025 12:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पूर्व में जारी शेड्यूल के दौरान प्रतियोगी परीक्षाएं आने पर कुछ विद्यार्थियों ने एसपीयू प्रशासन के पास परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने यूजी की वार्षिक परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब 28 मार्च से नहीं, 4 अप्रैल से सात मई तक परीक्षाएं होंगी। पूर्व में जारी शेड्यूल के दौरान प्रतियोगी परीक्षाएं आने पर कुछ विद्यार्थियों ने एसपीयू प्रशासन के पास परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करने का आग्रह किया था। इस पर एसपीयू प्रशासन ने छात्र हितों को देखते हुए शेड्यूल में फेरबदल ह किया है।

विज्ञापन


 बीए, बीएससी, बीकॉम, प्राक शास्त्री, शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं अब अप्रैल-मई में होंगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षा के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। चंबा जिले में 12 परीक्षा केंद्र, कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 34 परीक्षा केंद्र, कुल्लू जिले में पांच, लाहौल-स्पीति जिले में एक, मंडी जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि यूजी की वार्षिक परीक्षा अब चार अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। परीक्षा से संबंधित सामग्री सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें