फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर में सोये व्यक्ति को कमरे में बंद कर आभूषण और नकदी चुराई

Tue, 22 Apr 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड छह में चोरी घटना के शातिरों द्वारा काटी गई ग्रिल। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में शहरी क्षेत्र के वार्ड छह के एक रिहायशी मकान में परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर शातिरों ने दो लाख रुपये के आभूषण और 30 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित परिवार के सदस्य चंदन चौहान ने बताया कि रविवार आधी रात को जब वह अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान कमरे की लोहे की ग्रील तोड़कर कमरे घुसे चोरों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दो कमरों में रखी अलमारियों को तोड़कर करीब दो लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। इसमें गले के हार, कंगन, कान की वालियां इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा करीब 30 हजार की नकदी और आवश्यक दस्तावेज भी शातिर चुरा ले गए।
चंदन चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह दूसरी मंजिल में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके चिल्लाने के बाद उसे कमरे से बाहर निकाला। इस संबंधी शिकायत के बाद पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

आरठी गांव में भी चोरी का प्रयास
नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि आरठी गांव में राजकुमार के घर भी चोरी घटना को अंजाम देने का प्रयास शातिरों ने किया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। पुलिस को इस ओर से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर में एक रिहायशी मकान में चोरी की घटना का मामला ध्यान में आया है। स्थानीय पुलिस थाना को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
-साक्षी वर्मा, एसपी, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें