सुंदरनगर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में जाइका परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से पंपिंग मशीनरी का डिजाइन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कृषि विभाग के जिला मंडी, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला, किन्नौर, कुल्लू, ऊना, सोलन, लाहौल-स्पीति तथा हमीरपुर से आए कनिष्ठ अभियंताओं, कनिष्ठ प्रारूपकारों एवं सर्वेक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पंपिंग मशीनरी के डिजाइन की रूपरेखा, सही पंप चयन, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा संचालन एवं रख-रखाव को सरल एवं सुरक्षित बनाने से संबंधित जानकारी दी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया, सौर ऊर्जा आधारित पंपिंग मशीनरी के संचालन एवं रख-रखाव, पाइपों के आकार एवं ऊंचाई के अनुसार पंप चयन, हाइड्रोलिक डाटा, स्रोत चयन तथा पंपिंग प्रणाली के रख-रखाव की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पंपिंग मशीनरी के आर्थिक एवं वित्तीय प्रबंधन, सामुदायिक संसाधन मानचित्रण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से परियोजनाओं को जोड़ने के पहलुओं पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बल्ह वैली मध्यम सिंचाई योजना में प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों एवं पंपिंग मशीनरी की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. प्राची, उपप्रधानाचार्य ओम प्रकाश, डिजाइन अभियंता मंजीत, समन्वयक डॉ. राजीव शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विशाल चौहान, अधीक्षण अभियंता राज कुमार एवं राज कुमार कौंडल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग ललिता कुमारी तथा संसाधन व्यक्ति डॉ. पीएल शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
000