फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जनवादी महिला समिति ने संगठन विस्तार पर किया मंथन

Fri, 19 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सदर मंडी इकाई ने शुक्रवार को तल्याहड़ में कॉमरेड सुशीला गोपालन का स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य ने कॉमरेड सुशीला गोपालन के जीवन, विचारों और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पंचायत इकाइयों के प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्षों के लिए संगठन को मजबूत करने और विस्तार के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कोषाध्यक्ष सुनीता बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2026 तक नई इकाइयों के गठन के साथ महिला समिति को प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सदर खंड इकाई की सचिव भावना रावत ने महिलाओं से संगठित होकर मजबूत संगठन तैयार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विनय कुमारी, अनु, गिरजा, मुक्ता, सरिता, रेखा, प्रवीण शर्मा, ललिता सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें