फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनर शहर में अतिक्रमण से लगा जाम

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में सुबह सरकाघाट सड़क पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में सोमवार सुबह सरकाघाट सड़क और मंडी-पठानकोट हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार थम गई। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों को पहुंचना भी चुनौती बना रहा।
विज्ञापन

शहरभर में जाम लग जाने से शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भी परेशान हुए। पठानकोट चौक के समीप सब्जी मंडी में आइडल वाहनों की पार्किंग से ढेलू तक वाहनों की रफ्तार थम गई।
पठानकोट चौक से रेलवे क्रॉसिंग और मुख्य बाजार में भी जाम की समस्या गहराई। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों के अतिक्रमण से हाईवे जाम की समस्या बार-बार पेश आ रही है। लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटने के बाद भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अब पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाकर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें