फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- सत्ता में रहने का नैतिक हक खो चुकी है कांग्रेस, यह सरकार चंद दिनों की मेहमान

Sun, 07 Apr 2024 01:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से जुट चुकी है। इसके साथ ही मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत जो कि करीब 6 विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद मुंबई गई है वह भी 10 अप्रैल को वापस लौट जाएंगे और 11 अप्रैल से वह द्वारा अपना चुनाव प्रचार शुरू कर देगी। 
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सुख सरकार सत्ता में रहने का नैतिक हक पूरी तरह से खो चुकी है और अब इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार कहां है मुझे धरातल पर कहीं पर भी सरकार दिखाई नहीं दे रही। मंडी में लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से जुट चुकी है। इसके साथ ही मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत जो कि करीब 6 विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद मुंबई गई है वह भी 10 अप्रैल को वापस लौट जाएंगे और 11 अप्रैल से वह द्वारा अपना चुनाव प्रचार शुरू कर देगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान है और ये पूरी तरह से गिर चुकी है उन्हें कहा कि सरकार जहां इस समय पूरी तरह से कर चुकी है वहीं यह लोगों की नजरों से भी गिर चुकी है। कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव हो रहे हैं ऐसे में हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जहां देश में भाजपा की सरकार होगी वहीं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है क्योंकि एक तो कांग्रेस की 6 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं और वहीं तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में ही शामिल होंगे हालांकि उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष मौजूद नहीं कर रहे हैं जो की कानून के मुताबिक नहीं है। इस मसले पर वह अदालत का भी रूख कर सकते हैं। क्योंकि संवैधानिक तौर पर अगर कोई इस्तीफा देता है तो वह तुरंत मंजूर होना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार में सीपीएस को लेकर भी मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है जहां पर भी अगर फैसला आता है तो यहां पर भी कांग्रेस सरकार का गिरना तय है और भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि अपनी सरकार गिराने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वयं जिम्मेदार हैं क्योंकि पहले से ही बहुत से विधायक विधानसभा से लेकर सभी मंचों पर यह कह रहे थे कि उनके अनदेखी हो रही है उनकी सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है। इसका बड़ा उदाहरण कांगड़ा से सुधीर शर्मा है जो कि पूर्व मंत्री रहे हैं वहीं रवि ठाकुर अन्य सभी विधायक जिन्होंने कांग्रेस को छोड़ा है वह कांग्रेस सरकार से दुखी थे। उन्होंने कहा कि सुक्खू अब तक के सबसे नाकामयाब और असफल सीएम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें