आईटीआई से प्रशिक्षित बेरोजगार युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है।
आईटीआई मंडी में प्रशिक्षित युवतियों के लिए चार जून को कैंपस इंटरव्यू
होगा। आईटीआई से प्रशिक्षित बेरोजगार युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है।
आईटीआई मंडी में प्रशिक्षित युवतियों के लिए चार जून को कैंपस इंटरव्यू
होगा। कैंपस इंटरव्यू में पंजाब की एक नामी कंपनी बेरोजगार प्रशिक्षित
युवतियों को रोजगार का मौका देगी। पंजाब की सेल यूनिट टेक्सटाइल यूनिट नवां
शहर आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार देगी।
कैंपस
इंटरव्यू में केवल महिला उम्मीवार ही मान्य होंगी। साक्षात्कार केवल कटिंग,
कढ़ाई, ड्रेस मेकिंग ट्रेड की प्रशिक्षित युवतियों का लिया जाएगा।
युवतियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंपस इंटरव्यू में
कंपनी के प्रतिनिधि विभिन्न दौर के बाद साक्षात्कार लेकर महिला उम्मीदवारों
का चयन करेंगे। कैंपस इंटरव्यू में अनलिमिटेड पदों पर भर्ती की जाएगी।
साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को योग्यता प्रमाण पत्र, आयु और स्थायी
प्रमाण पत्र लाने होंगे।
चयनित युवतियों को प्रशिक्षण के दौरान 4862 से
6474 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से रहने के लिए कम दाम पर
हॉस्टल और मैस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उधर, आईटीआई मंडी के
प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि चार जून को महिला उम्मीदवारों
के लिए विशेष कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवाया जा रहा है। इसमें पंजाब की
कंपनी हिमाचली प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार का मौका देगी।