सरकाघाट (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को ग्राम पंचायत खलारडु में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान खलारडु रीना रावत ने की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट जगदीश कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए।
प्रधान रीना रावत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, विचार और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को जीवन में सही गलत की परख होती है। विशेष अतिथि जगदीश कुमार शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उप प्रधान रणवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद