फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीलकंठ महादेव की कोठी की प्रतिष्ठा आज

विज्ञापन
देवाधि देव नीलकंठ महादेव श्री देव गरहल के नवनिर्मित भंडार (कोठी)। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। देवाधि देव नीलकंठ महादेव श्री देव गरहल के नवनिर्मित भंडार (कोठी) की प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 10 मई को तय किया गया है। तीन करोड़ की लागत से निर्मित कोठी अपनी अनुपम भव्यता और स्थापत्य कला के लिए चर्चा में है। 11 मई को धाम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। नवनिर्मित कोठी पारंपरिक हिमाचली स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है। लकड़ी की नक्काशी इसे एक अलौकिक स्वरूप प्रदान करती है। कोठी की छत पर लगे स्वर्णिम कलश और शिखर की बारीक डिज़ाइन भव्यता को और बढ़ाती है। देवता कमेटी के प्रधान शोभा राम, देवता के कारकून ईशान ठाकुर ने बताया कि महादेव के आदेशानुसार यह आयोजन किया जा रहा है। सभी भक्तजनों से आग्रह है कि महायज्ञ में शामिल होकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें