फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में रेहड़ी-फड़ी धारकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर निगम मंडी के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए रेहड़ी फहड़ी वर्कर यूनियन के
विज्ञापन
मंडी। रेहड़ी-फड़ी वर्कर यूनियन ने एसबीआई, गांधी चौक मंडी से रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने की कवायद का विरोध किया है। सीटू के बैनर तले यूनियन ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर रेहड़ी-फड़ी धारकों को परेशान करना बंद नहीं किया तो यूनियन 20 मई को रैली के साथ हड़ताल करेगी।
विज्ञापन

सीटू से संबंधित रेहड़ी-फड़ी वर्कर यूनियन ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त, महापौर और उपायुक्त मंडी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि एसबीआई परिसर के साथ कई वर्षों से बैठे सभी रेहड़ी-फड़ी धारकों को न हटाया जाए। नगर निगम मंडी की नगर विक्रेता समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि नगर विक्रय समिति वेंडर क्षेत्र को चिह्नित और अधिसूचित कर रेहड़ी-फड़ी धारकों की सूची तैयार करेगी, लेकिन अभी तक यह सूची तैयार नहीं की गई है।
यूनियन का कहना है कि नगर निगम प्रशासन इन सभी रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने का प्रयत्न कर रहा है। जब तक टीवीसी में फैसला न आ जाए तब तक रेहड़ी धारकों को उनके स्थान से जबरदस्ती न हटाया जाए। स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 को पूरी तरह से लागू किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीटू जिला सचिव राजेश शर्मा, रेहड़ी-फड़ी यूनियन के राज्य सचिव सुरेंद्र कुमार, मंडी रेहड़ी-फड़ी सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक, फल सब्जी विक्रेता प्रधान देशराज राणा, गोपेंद्र कुमार भोलू, सिकंदर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें