फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग स्कूल ग्राउंड में स्टेडियम शिलान्यास की पट्टिका तोड़ डाली

Tue, 15 Nov 2016 09:40 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करसोग स्कूल ग्राउंड में तोड़ी गई स्टेडियम की शिलान्यास पट्टिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से लगाई गई बहुउद्देशीय स्टेडियम की आधारशिला पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। शिलान्यास पट्टिका पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सीपीएस मनसा राम का नाम लिखा था।
विज्ञापन


   उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में 1 करोड़ 5 लाख की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय स्टेडियम का शिलान्यास सूबे के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 27 सितंबर 2016 ने किया था। जिसे स्कूल के मैदान में दीवार देकर बनाया गया था। शरारती तत्वों ने इसे तोड़ दिया। शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र वैद्य ने बताया कि शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का पता लगने पर विभाग ने थाना करसोग में मामला दर्ज करवा दिया है।
एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने बताया कि इस मामले में पुलिस को गहनता से छानबीन करने के आदेश दिए हैं। शिलान्यास पट्टिका को पीडब्ल्यूडी विभाग के आफिस में रखा गया है। दोषियों को किसी भी हालात में नहीं बख्शा जाएगा। करसोग थाना प्रभारी अश्विन कुमार ने बताया कि शिलान्यास पट्टिका को कब्जे में लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
करसोग के विधायक और सीपीएस मनसाराम ने कहा कि जिन शरारती तत्वों ने यह घिनौना कार्य किया है, उन्हें कतई भी नहीं बख्शा जाएगा। शिलान्यास पट्टिका किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती। सरकारी कार्यों को शीघ्र समाप्त करने के लिए लगाई जाती है। इस तरह की घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों में रोष है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें