फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्मार्ट मीटर के फायदे और प्री-पेड व्यवस्था की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने शुक्रवार को तत्तापानी स्कूल में अध्यापकों के लिए स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पाराशर ने बताया कि स्मार्ट मीटर डिजिटल तकनीक पर आधारित होते हैं, जो वास्तविक समय में बिजली की खपत मापकर सटीक और पारदर्शी बिलिंग सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता मोबाइल एप, एसएमएस या डिस्प्ले के माध्यम से अपनी खपत और बिल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोस्टपेड में उपभोक्ताओं को 15 दिन में बिल भुगतान करना होता है, जबकि प्रीपेड में बैलेंस खत्म होने पर रिचार्ज जरूरी होता है। विद्यालय के प्रिंसिपल हेमराज ने इस पहल के लिए बोर्ड का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें