फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पड्डल मैदान में 31 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम, खेल मंत्रालय को भेजी डीपीआर

Thu, 28 Nov 2024 09:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुराने पड्डल मैदान में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग ने 31 करोड़ रुपये की प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेज दी है। स्टेडियम के निर्माण के लिए बजट की मंजूरी खेल मंत्रालय से मिलने के बाद ही आगे का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पड्डल मैदान में 60x40 वर्ग मीटर क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, जूडो कराटे, बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों के कोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने दो माह पहले खेल विभाग के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वास्तुकार के साथ साइट का निरीक्षण किया था।
मृदा परीक्षण के बाद साई के वास्तुकार ने स्टेडियम का नक्शा तैयार किया है। नक्शे और मृदा परीक्षण के मानकों पर खरा उतरने के बाद अब विभाग ने प्रारंभिक डीपीआर तैयार की, जिसे दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्रालय को सौंप दिया गया है। विधायक अनिल शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि इंडोर स्टेडियम के लिए ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने विधायक निधि से 15 लाख रुपये खेल विभाग को पहले ही जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

कई खिलाड़ियों समेत कई वरिष्ठ लोग पुराने पड्डल मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाने का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कुछ विरोध भी कर रहे हैं। नगर निगम के हाउस में हुई चर्चा के दौरान तीन पार्षदों को छोड़कर सभी ने यहां पर इंडोर स्टेडियम बनाने की हामी भरी थी। उधर, जिला खेल अधिकारी मंडी दीप्ति वैद्य ने कहा कि प्रारंभिक डीपीआर खेल मंत्रालय को भेज दी गई है।

पड्डल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के लिए मृदा परीक्षण के बाद नक्शा भी तैयार करवा लिया है। 31 करोड़ रुपये की प्रारंभिक डीपीआर तैयार कर खेल मंत्रालय को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-गोविंद ठाकुर, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें