फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी कॉलेज में नागरीय नृत्य पर मचाया धमाल

Thu, 28 Nov 2024 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में बुधवार को केंद्रीय छात्र संगठन के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उत्सव-2024’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पांवटा साहिब कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और मंडी कॉलेज के प्रो. रमेश रवि बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य सुरीना शर्मा और अन्य प्राध्यापकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रो. रमेश रवि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र संगठन की अध्यक्ष किरणा ने बताया कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 सालों के बाद आयोजित किया जा रहा है। उत्सव-2024 में गजल, लोकगीत, लोकनृत्य, अर्ध शास्त्रीय नृत्य, एकल लोक नृत्य, बॉलीवुड एकल नृत्य, समूह नृत्य, बॉलीवुड गीत, स्किट, मूक अभिनय और परंपरागत मॉडलिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
उत्सव के पहले दिन अर्ध शास्त्रीय नृत्य में महाविद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा एकल लोक नृत्य में 17, बॉलीवुड सोलो डांस में 23, समूह नृत्य में सात, बॉलीवुड सांग पर 14, गजल में पांच, भजन में दो और लोकगीत में 16 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान नागरीय नृत्य की प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. दीपक गौतम, प्रो. ललिता चौहान, प्रो. अनुपमा शर्मा, डॉ. निर्मल सिंह और डॉ. संतोष सांवरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें