फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पंचायत ऑफिस का छज्जा गिरा, पांच घायल

Tue, 16 Aug 2016 05:40 PM IST
मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में नगर पंचायत कार्यालय का छज्जा गिरने से घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पंचायत कार्यालय के  बाहर लगी रेलिंग का छज्जा गिरने से पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची समेत दो लोगों को टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। जबकि तीन लोगों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। समारोह के दौरान छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सोमवार को ऋतु रंग कला मंच जोगिंद्रनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक ऋतु रंग कला मंच के ठीक सामने स्थित नगर पंचायत कार्यालय के बाहर गैलरी के पास खड़े लोगों पर छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को देख रहे थे। घायलों में कनिका (5) निवासी लांगणा, शांति देवी (55) निवासी मकडैना गांव, विवेक निवासी गांव कुपड़ जोगिंद्रनगर, शकुंतला निवासी गांव गरोडू तथा अभिषेक गांव हारगुनैन शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल कनिका और शांति देवी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


उधर, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद अजय धरवाल ने इस घटना के लिए वर्तमान नगर पंचायत के पदाधिकारियों को कसूरवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को पता था कि कार्यालय परिसर की यह गैलरी जर्जर हो चुकी है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत जोगिंद्रनगर के सचिव एवं तहसीलदार गोविंद ठाकुर ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह हादसा अचानक हुआ है। यह कहना गलत है कि नगर पंचायत के ध्यान में पहले इसे लाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके सामने ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें