फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्म बीमा योजना में बेहतरीन कार्य करने पर मंडी जिला प्रथम

Sun, 14 Aug 2016 07:04 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। सूक्ष्म बीमा योजना में बेहतरीन कार्य करने पर मंडी जिला को देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस कार्य के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सतपाल वानो ने मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि मंडी विकास अभियान के तहत 15 अक्तूबर 2015  से सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत सूक्ष्म बीमा का कार्य प्राथमिकता के आधार पर आरंभ किया गया था। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने वर्ष 2015-16  में 54 बीमा गांव बनाकर इसके अंतर्गत 11533 बीमा कर यह उपलब्धि हासिल की है। आपदा के समय आश्रितों को हर संभव सहायता मिले, इसलिए सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक है। अभी तक एक हजार से अधिक आश्रितों को सहायता मिल चुकी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सतपाल वानो ने कहा कि उत्तरी भारत में मंडी पहला जिला है। जहां मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के माध्यम से अभी तक 60 हजार से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है। इस समय भाग्य लक्ष्मी व न्यू जीवन मंगल बीमा के अंतर्गत एक लाख, प्राकृतिक दुर्घटना बीमा डेढ़ लाख का लाभ मिल सकता है। यह सबसे सस्ता बीमा है तथा पॉलिसी धारक द्वारा दी गई बीमा राशि उसे वापस मिलती है। बीमा गांव को निगम से एक वर्ष के प्रीमियम के उपरांत 35 हजार तक की राशि पंचायत के माध्यम से विकास के लिए मिलेगी।   निगम ने बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं सदर से लता देवी, हरदेव, बल्ह से सवित्री देवी, सोनी देवी, अनिता देवी, गीता देवी, बंती देवी, चंपा देवी, रेखा देवी, रेखा, दीपाली, गोहर से भामा देवी, द्रोमती ठाकुर, कुसमा देवी, करसोग से भुवनेश्वरी, कृष्णा देवी, चौंतड़ा कृष्णा देवी, सराज से महेश्वरी खंड समन्वयक नंद लाल, लालमन, चंद्रावती को उपायुक्त संदीप कदम ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें