मंडी। शहर के भ्यूली में स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग के अधिकारियों और सरकार को आइना दिखाया है। यहां लोगों ने वीरवार सुबह मंडी-पठानकोट एनएच के गड्ढों पर स्वयं भरा।
प्रशासन और एनएच से गड्ढे भरने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर स्थानीय लोगों ने गैंती बेलचा उठाया और गड्ढे भरने शुरू कर दिए। इनमें से कुछ सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी और कुछ रसूखदार लोग भी शामिल रहे।
लोगों ने कहा कि गड्ढों के कारण रोजाना वाहन चालक परेशान हो रहे थे। इसे देखते हुए मिट्टी, छोटे-छोटे पत्थरों से गड्ढों को भरा।हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। संवाद