चुनाव - हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के चुनाव सुंदरनगर स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान में पूर्वाह्न 11:00 बजे होंगे।
-
मेला - पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
-
खेलकूद प्रतियोगिता -पधर के हरड़गलू मेले में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शाम पांच बजे तक पंजीकरण होगा।
काम की बात
-
बिजली कट - 11 केवी फीडर सरकाघाट के अधीन 630 केवीए ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने के कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक अपर और लोअर बाजार, कुणालग गली, पपलोग गली व रोपा कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
-
ओपीडी -नागरिक अस्पताल सरकाघाट में इमरजेंसी में दिन को ईएनटी डॉ. श्वेता और रात्रि में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार सेवाएं देंगे।
सुंदरनगर-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में इमरजेंसी में सुबह एमओ डॉ. दिव्यकांत, सायं एमओ डॉ. अर्पित और रात्रि में एमओ डॉ. वाटिका सेवाएं देंगे।
000
आज खास में जोड़े..
बैठक - सुंदरनगर के धनोटू में दोपहर 12:00 बजे नाचन विस क्षेत्र में आई आपदा के चलते राहत और कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान शिरकत करेंगे।
000