फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल में बहू ने सास को पीट कमरे में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के संधोल में सास को पीटने और उसे एक घंटे तक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में सास संध्या देवी (59) निवासी जमूला ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे घर के कमरे में पूजा कर रही थी तो बहू ने उसे पीट दिया।
कमरे में बंद करके बाहर से कुंडी लगा दी। चीखने चिल्लाने पर पर भी उसे बाहर नहीं निकाला तो उसने मोबाइल फोन पर अपनी बेटी से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। बेटी ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने घर पहुंचकर उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बहू ने बेरहमी से पीटा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल भी करवाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें