राजा बाबू भूल जाते हैं मर्यादा : कंगना
सांसद कंगना रणौत ने राहुल गांधी के लिए सोनिया का लाल और विक्रमादित्य सिंह के लिए राजा बाबू शब्द का संबोधन कर कहा कि दोनों नेता मर्यादा भूल जाते हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि इतना भी कीचड़ मत उछालो कि खुद की ही मर्यादा भूल जाओ। हिमाचल में बैठकर विक्रमादित्य सिंह रोजाना उनकी मौजूदगी को लेकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इससे झलक रहा है कि विक्रमादित्य सिंह चुनाव में मिली हार के बाद जनता के तमाचे को नहीं भूल पा रहे हैं। कहा कि संसद में मौजूद होने पर उन्हें पूरा देश देखता है, लेकिन विक्रमादित्य सिंह उन्हें नहीं देख पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश के हालात बेहद बिगड़े हुए हैं और अपने प्रदेश की यह दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए आए दिन तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है। इसका जवाब वह उसी भाषा में देंगी।