फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल

Tue, 20 Dec 2016 10:36 PM IST
मंडी
विज्ञापन
खाई में गिरी कार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। मंडी-दूदर सड़क पर सोमवार देर रात मोतीपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। गंभीर रूप से घायल कार चालक और एक अन्य को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को दुदर सड़क पर मोतीपुर के पास कार एचपी 30ए-1117 अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट नीचे जा गिरी। कार को बंटी पुत्र सुरजीत निवासी जोहड़ करसोग चला रहा था। हादसे में कार चालक बंटी, बिन्नी व भामा घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बंटी और बिन्नी को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें