मंडी। महिला डाॅक्टर के साथ तीमारदार महिला की ओर से गालीगलौज और धक्का-मुक्की के मामले में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय आंदोलन की धमकी दी है।
आईएमए के राज्य अध्यक्ष डाॅ. अरुण चंदेल और राज्य सचिव डॉ. अंकित शुक्ला ने बताया कि 26 नवंबर को जिला अस्पताल बिलासपुर में कार्यरत महिला विशेषज्ञ चिकित्सक ओपीडी में मरीजों को देख रही थीं। इसी बीच एक तीमारदार महिला ने उनके साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।
पुलिस में मामला दर्ज किया लेकिन मेडिकल पर्सन प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज न किए जाने से एसोसिएशन नाराज है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मेडिकल पर्सन प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया तो आने वाले समय में आईएमए राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू करेगी। ासंवाद