फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चानणी के निकट अवैध रूप से बनाए खोखे हटाए जाएंगे

Thu, 26 Dec 2024 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के प्रमुख स्थान चानणी के निकट अवैध रूप से रेहड़ीधारकों की ओर से बनाए गए खोखे हटाए जाएंगे। नगर निगम की अनुमति के बिना खोखे बनाने वाले रेहड़ीधारकों को फाइनल नोटिस जारी किया जाएगा। रेहड़ी लगाने के लिए दिए गए स्थान की सबलेटिंग तो नहीं की गई है, इसकी भी जांच होगी। इस स्थान पर तहबाजारी शुल्क न देने पर नगर निगम ने 14 रेहड़ीधारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के स्कूल बाजार समेत अन्य स्थानों से रेहड़ीधारकों को शिफ्ट कर उन्हें ऐतिहासिक चानणी के साथ स्थान उपलब्ध करवाया है। शहर के 42 रेहड़ीधारकों को आजीविका कमाने के लिए यहां पर स्थान प्रदान किया है। रेहड़ी के स्थान पर खोखे बना दिए हैं। नगर निगम की ओर से रेहड़ीधारकों से नियमानुसार तहबाजारी शुल्क लिया जाता है।
नगर निगम ने तहबाजारी शुल्क न देने पर 14 रेहड़ीधारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब इस स्थान पर 42 के बजाय 28 रेहड़ीधारक ही नगर निगम के पास पंजीकृत है। आरोप है कि रेहड़ीधारकों ने अवैध रूप से खोखे तैयार किए हैं। नगर निगम की ओर से रेहड़ीधारकों को तीस दिनों का नोटिस जारी किया था लेकिन अधिकतर रेहड़ीधारक नगर निगम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। अब नगर निगम रेहड़ीधारकों को फाइनल नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चानणी के निकट रेहड़ीधारकों को कारोबार करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया है। 14 रेहड़ीधारकों ने तहबाजारी शुल्क अदा नहीं किया जिस कारण उनके लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। खोखे का निर्माण करने वालों को पहले नोटिस जारी किया है। अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें