जोगिंद्रनगर अस्पताल भवन। संवाद
- फोटो : संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पर्ची काउंटर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर न होने के कारण फार्मासिस्टों को पर्ची बनानी पड़ रही है। इससे मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है। समय पर दवाएं और उपचार न मिलने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में विभिन्न श्रेणियों के 35 पद रिक्त चल रहे हैं।
घटना, दुर्घटना में घायल मरीजों को उपचार दिलाने में फार्मासिस्टों की कमी आड़े आ रही है। नर्सिंग स्टाफ के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अस्पताल के शल्य कक्ष का जिम्मा संभालना पड़ रहा है। कुछ पदों पर आउटसोर्स डाटा ऑपरेटर कामकाज संभाले हुए हैं, लेकिन पर्ची कक्ष में डाटा ऑपरेटर नहीं हैं। इस कारण मरीजों को पर्ची समय पर हासिल करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि रिक्त पदों में स्वास्थ्य कर्मियों की जल्द तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्राचार जारी है। पर्ची कक्ष में डाटा ऑपरेटरों की नियुक्ति शीघ्र होगी। संवाद
सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।